इस खूबसूरत हीरोइन संग तिलक वर्मा के अफेयर के चर्चे, मां ने रिश्ते पर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और साउथ अभिनेत्री श्रीलीलाल को लेकर ऐसी ही अफवाहें तेजी से वायरल हो रही थीं।

May 18, 2026 - 18:02
इस खूबसूरत हीरोइन संग तिलक वर्मा के अफेयर के चर्चे, मां ने रिश्ते पर कही बड़ी बात

ENTERTAINMENT DESK : भारतीय क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री के बीच रिश्तों की चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और साउथ अभिनेत्री श्रीलीलाल को लेकर ऐसी ही अफवाहें तेजी से वायरल हो रही थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब इन चर्चाओं पर अभिनेत्री की मां और उनकी टीम ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार तिलक वर्मा और श्रीलीला के बीच रिश्ते की बातें कर रहे थे। इसी बीच अभिनेत्री की पीआर टीम ने मीडिया से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। टीम ने साफ कहा कि दोनों सितारे आज तक कभी मिले तक नहीं हैं और न ही उनके बीच किसी तरह की बातचीत हुई है।

श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने भी इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों की कल्पनाओं के आधार पर ऐसी कहानियां बनाई जा रही हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक, इस समय श्रीलीला पूरी तरह अपनी पढ़ाई और फिल्मी करियर पर ध्यान दे रही हैं।

गौरतलब है कि श्रीलीला सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुकी डॉक्टर भी हैं। फिलहाल वह आगामी NEET-PG परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं। उनकी मां ने बताया कि आने वाले कुछ वर्षों तक श्रीलीला का फोकस सिर्फ शिक्षा और करियर पर रहेगा।

बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल मैच के दौरान हुई, जब धर्मशाला में मुंबई इंडियंस का मुकाबला देखने के लिए श्रीलीला की मां स्टेडियम पहुंची थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। वहीं, सूर्यकुमार यादव के एक मजाकिया वीडियो ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी, जिसमें वह तिलक वर्मा को लेकर मजाक करते नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। पुष्पा 2: The Rule में उनके आइटम सॉन्ग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं और जल्द ही अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0