रांची में बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित

रांची में बारिश के दौरान डंगरा टोली-कांटा टोली मार्ग पर स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल के पास पेड़ गिरने से करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और पेड़ हटाने का काम शुरू किया।

Sep 23, 2026 - 16:09
रांची में बारिश के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित

रांची:- राजधानी रांची में बारिश के दौरान डंगरा टोली से कांटा टोली जाने वाले मार्ग पर स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल के समीप एक हरा पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर करीब 45 मिनट तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रांची नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान मुख्य सड़क के एक हिस्से पर यातायात बाधित रहा, जबकि अधिकांश वाहन सड़क के दूसरे हिस्से से होकर अपने गंतव्य की ओर जाते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0