उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख का इनामी अरमान यूपी पुलिस के साथ प्रयागराज रवाना, परिवार ने जताई सुरक्षा की चिंता

गया: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद 5 लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को यूपी पुलिस रविवार शाम प्रयागराज लेकर रवाना हुई। यूपी पुलिस की टीम शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच गया सेंट्रल जेल पहुंची। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम अरमान को अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी अरमान को यूपी पुलिस द्वारा ले जाए जाने की पुष्टि की है।

Oct 5, 2026 - 10:27

इधर, अरमान के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसके छोटे भाई मोहम्मद इमरान का कहना है कि परिवार पहले ही अदालत में याचिका के माध्यम से अरमान की जान को खतरा होने की आशंका जता चुका है। परिजनों का आरोप है कि यूपी पुलिस के अरमान को ले जाने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई और इसकी जानकारी उन्हें वकील के माध्यम से मिली।

परिजनों ने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों के एनकाउंटर का हवाला देते हुए अरमान के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार के मुताबिक, अरमान पिछले करीब तीन से साढ़े तीन वर्षों से गया जेल में बंद था। परिजनों ने सरकार और न्यायालय से अरमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0