'टेस्ट क्रिकेट में भी छाएंगे वैभव सूर्यवंशी', बोले पूर्व क्रिकेटर - भारतीय टीम को ऐसे बल्लेबाज की है जरूरत
SPORTS DESK : 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को अब टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की मांग तेज हो गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम ने वैभव को “ऑल फॉर्मेट प्लेयर” बताते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी को समझ पाना गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल है।
सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ टी20 के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनमें लंबे फॉर्मेट में सफल होने की पूरी क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत ‘V’ के अंदर शॉट खेलना है, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज की मजबूत तकनीक मानी जाती है।
पूर्व चयनकर्ता ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि साल 1989 में सचिन को भी खास प्रतिभा के आधार पर टीम इंडिया में मौका दिया गया था। वैभव में भी वैसी ही प्रतिभा दिखाई देती है और भारतीय टेस्ट टीम को इस समय ऐसे ही निडर बल्लेबाज की जरूरत है।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 583 रन ठोक दिए हैं और 600 रन के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं, बिहार के इस युवा स्टार ने 53 छक्के लगाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी खतरे में डाल दिया है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो टीम इंडिया में उनकी एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











