वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कन्फर्म , तिलक वर्मा ने थमाई कैप, भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच आज
SPORTS DESK : इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कन्फर्म हो गया है। वे इंग्लिश टीम के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे। उन्हें तिलक वर्मा ने कैप थमाई है।
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में आराम देने के बाद इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में शामिल कर लिया है। इसके अलावा स्टार पेसर जोश टंग का नाम भी अंतिम ग्यारह में शामिल है। वे अपना टी20 डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है और मुकाबला बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश की वजह से रद हो गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











