“जय जय बोल रहा है राँची” का वीडियो रिलीज़

गाने की शूटिंग राँची के खूबसूरत वादियों में की गई है। जिसमें खास कर त्रिशक्ति मन्दिर और विभिन मनमोहक जगह पर विडीओ फिल्माया गया है ।

Jul 25, 2021 - 08:10
“जय जय बोल रहा है राँची” का वीडियो रिलीज़

राँची:

राँची के उभरते कलाकार ऋषभ सिंह का वीडियो सॉन्ग रिलीज़ हुआ जो अपने शहर राँची पर बना है। गाने की लॉन्चिंग हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने किया । गाने की शूटिंग राँची के खूबसूरत वादियों में की गई है। जिसमें खास कर त्रिशक्ति मन्दिर और विभिन मनमोहक जगह पर विडीओ फिल्माया गया है । वीडियो मे समस्त रांची का दर्शन कराया गया है, जिससे वीडियो में चार चांद लग गए हैं । मौके पर ऋषभ सिंह ने कहा कि जनता मेंरे लिए भगवान का रूप है । अगर जनता का प्यार बना रहता है तो जल्द ही राँची के ऊपर नया गीत लाएंगे और एक से बढ़ कर एक धमाका होगा । ऋषभ ने कहा कि माँ सरस्वती और जनता के आशीर्वाद से उन्हें बहुत प्रेम मिला और ऐसे ही प्रेम मिलने की कामना करते है। गाने के बोल सौरभ भारद्वाज ने लिखा है और संगीत उपेंद्र पाठक ने दिया है । इस वीडियो के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा है और वीडियो को एडिट सत्यम कुमार (ARS STUDIO) ने किया है । जिसमें शुभम शर्मा ,विवेक पाठक ,नीतीश कुमार, पीयूष प्रजापति, हेमन्त और आकाश का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0