गया में प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु पर लगाया आरोप; दो हिरासत में

गया: डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास रविवार रात करीब 9 बजे प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त शंकर मांझी अपनी पत्नी कविता देवी के साथ जनता कॉलोनी से प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। शंकर अपनी पत्नी से करीब 10 कदम आगे चल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

Oct 5, 2026 - 09:51

परिजनों के मुताबिक शंकर को तीन गोलियां लगीं। दो गोली पेट और एक गोली माथे में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान रघु के रूप में हुई है। परिजनों ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा और सुनीता देवी समेत अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अभिनव कुमार, डीएसपी धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0