पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 8 भट्टियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट

प्त सूचना के आधार पर मंझारी और टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए विभाग ने आठ अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

May 22, 2026 - 17:57
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 8 भट्टियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट

Saraikela : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मंझारी और टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए विभाग ने आठ अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 2400 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि डीसी और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया गया। सबसे पहले मंझारी थाना क्षेत्र के पूर्णिया गांव में कार्रवाई की गई, जहां तीन अवैध शराब भट्टियां तोड़ी गईं। यहां से 800 किलो जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

इसके बाद टीम टोकलो थाना क्षेत्र के महालीसाहि गांव पहुंची। यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पांच शराब भट्टियां ध्वस्त की गईं और करीब 1600 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। मौके से 40 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई।

उत्पाद विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, विभाग ने उनकी पहचान कर ली है और सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0