भोजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर लगा आरोप; वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार की अहले सुबह महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं गांव की है, जहां 40 वर्षीय सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में मृतका के भैंसुर सुमंत कुमार राय पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा है।

Oct 14, 2026 - 17:04

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अगिआवं गांव निवासी अमित कुमार राय की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है कि महिला की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0