अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने भरवाएं 70 नेत्रदान फॉर्म

Sep 6, 2021 - 11:07
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने भरवाएं 70 नेत्रदान फॉर्म

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिहार की गया शाखा ने शनिवार को राष्ट्र नेत्रदान पखवाड़ा के तहत 70 फॉर्म नेत्रदान करता से भरवाए। शनिवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभय सिम्बा ने सम्मलेन की सदस्यों व डोनर को बुलवाकर सर्टिफिकेट दिया तथा साथ में नेत्रदान से संबंधित विषयों की जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ की गई। मौके पर संस्था की सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया तथा साथ में जिन्होंने कोरोना के समय सबकी सेवा की उनका भी सम्मान किया। मौके पर संस्था की अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव गुंजन अग्रवाल, संतोष, सारिका, रूबी, रजनी, स्वाति सहित अन्य सदस्य मौजूद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0