अभिनेता हर्षवर्धन देव झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाएं तलाशने पहुंचे रांची

प्रोफेशनल कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Dec 16, 2020 - 05:27
 70
अभिनेता हर्षवर्धन देव झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाएं तलाशने पहुंचे रांची

रांची। बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं जिगरिया, नीलोफर, चक्रब्यूह ,साहेब बीवी एंड गैंगस्टर में बतौर अभिनेता एवं निर्माता और दिविनिटी स्टूडियोज के संयोजक हर्षवर्द्धन देव झारखंड में फिल्म क्षेत्र के अवसर को तराशने के लिए आज राजधानी रांची पहुंचे। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अभिनेता हर्षवर्धन जी के रांची आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कल अभिनेता हर्षवर्धन देव झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डाॅ.रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर झारखंड फिल्म नीति एवं फिल्म क्षेत्र में हुए विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।
उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन देव भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने का अनुभव प्राप्त करने के बाद, अपने पथ को प्रशस्त करने और नए लोगों के लिए एक मंच बनाने का फैसला किया, जो समान रूप से उनकी प्रतिभा की गहराई का पता लगाने के लिए सामग्री रचनाकारों को प्रोत्साहित करता है। श्री जायसवाल ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में श्री हर्षवर्धन देव का प्रयास सराहनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0