अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को ले मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
रांची: विधायक इरफान अंसारी और विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में उनके चेंबर में मुलाकात किया। मुख्यमंत्री को झारखंड के मुसलमानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। मौके पर मंज़ूर अहमद अंसारी ने कहा कि झारखंड में बुनकरों की स्थिति अच्छी नहीं है। बुनकरों के आर्थिक विकास को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करें तथा उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, इसके लिए सकारात्मक पहल किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सतरंगी चादर जिसका इस्तेमाल हॉस्पिटल में होता है, उसको बनाने का जिम्मा बुनकरों को दिया जाए। मौके पर हज कमेटी के पूर्व प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि झारखंड में मुसलमान और क्रिश्चियन के भारी समर्थन से सरकार बनी है। एक साल का समय गुजर गया। लेकिन मुसलमानों से संबंधित विभिन्न मुद्दे आज भी जस के तस हैं। झारखंड में छह यूनिवर्सिटी में एक भी वीसी या प्रो वीसी मुस्लिम नहीं है। उन्होंने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी में मुस्लिम वीसी बहाल किया जाए। राज्य की नियुक्ति चयन प्रक्रिया में मुसलमानों को रिप्रेजेंटेशन दिया जाए। उर्दू टीचरों की ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर बहाली की जाए। माइनॉरिटी कमिशन, वक्फ़ बोर्ड, उर्दू अकैडमी, मदरसा बोर्ड, अपल्पसंख्यक फाइनेंस कारपोरेशन का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों के संदर्भ में यथाशीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में शफीक अंसारी, रिजवान अहमद, नसीम अहमद, खुर्शीद हसन रूमी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











