कोरोना संक्रमण का सर्वे करने गई आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट,थाने में मामला दर्ज….

आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं में डर का माहौल

कोरोना संक्रमण का सर्वे करने गई आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट,थाने में मामला दर्ज….

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट :-

बख्तियारपुर : सरकार के निर्देशानुसार पल्स पोलियो की तरह कोरोना संक्रमण का सर्वे करने गयी आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गाँव मे दो युवकों ने मारपीट की।

इस संदर्भ में घटनास्थल पर घटना की जांच करने गयी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम को पीड़ित आंगनबाड़ी सेविका सुमित्रा देवी ने बताया कि वह राघोपुर गाँव मे कोरोना संक्रमण का सर्वे कर रही थी तभी गाँव के ही दो लड़के पूछताछ के उपरांत उनके साथ मारपीट करने लगा। फिलहाल पुलिस आंगनबाड़ी सेविका के शिकायत पर मामला दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।