खुशरूपुर : कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप

Apr 27, 2020 - 12:36
खुशरूपुर : कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप


बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पटना/खुशरूपुर : बीते 15 अप्रैल को वैशाली जिले के राघोपुर के कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय युवक की खुसरूपुर कनेक्शन सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।संक्रमित युवक सर्वप्रथम 23 मार्च को खुसरूपुर प्रखंड के गनीचक स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर चार दिनों तक इलाज कराया था।

इलाज के दौरान वह गनीचक में रहने वाले परिवार एवं शुभचिंतकों के संपर्क में आया था।इसी दौरान पास के ओझा गुनी का काम करने वाले दो व्यक्ति ने उसकी झाड़फूंक भी की थी।

पीड़ित युवक की हिस्ट्री से मिली जानकारी पर स्थानीय प्रशासन द्वारा खुसरूपुर में इलाज के दौरान मिलने वालों की ततपरता से खोजखबर की गई। प्रशासन ने सेंट्रल हॉस्पिटल के चिकित्सक सहित आठ एवं आसपास के चार लोग सहित कुल 12 लोगो की पहचान कर सेंपल लिया गया तथा सभी को NMCH ले जाकर क्वारंटाइन किया गया है।

प्रशासन ने अस्पताल में कामकाज बंद करा दिया है तथा अस्पताल में इलाज को आए अन्य मरीजों के विषय में जानकारी खंगालने में जुटी है।इस बीच पुलिस ने निजी अस्पताल को सील कर दिया है तथा नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी है।

युवक की खुसरूपुर कनेक्शन सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।एहतियात के तौर पर पुलिस ने गनीचक ठंगर की सभी दुकानों को बंद करा दिया तथा लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। और गनीचक एवम बांस तल इलाको को सील कर दिया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0