गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम्रपाली अपार्टमेंट सोसाइटी में ध्वजारोहण

Jan 26, 2021 - 09:40
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम्रपाली अपार्टमेंट सोसाइटी में ध्वजारोहण


रांची। राष्ट्र के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के निवारणपुर स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में झंडोत्तोलन किया गया। वरिष्ठ नागरिक वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव तुषार कांति शीट ने गणतंत्र दिवस के इतिहास और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। मौके पर राकेश कुमार सिंह,सिया शर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, श्यामल चक्रवर्ती, लाल्टू सरकार, पिनाकी सिन्हा, गोपाल दास गुप्ता, लव मिश्रा, आनंद रंजन घोष राजदान, धनु सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0