जगजीवन महाविद्यालय में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गयाजी। जगजीवन महाविद्यालय, गया के मानविकी संकाय के अंतर्गत उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी एवं दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक 2023-27 एवं 2024-28 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ संबंधित विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. ऐयूब ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और निर्धारित समय पर इंटर्नशिप पूरा करने की अपील की। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पूर्णेंदु कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम कुमारी एवं हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की नियमावली और प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों की कार्यशैली और अध्ययन की दिशा में नए अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शिव कुमार रविदास एवं डॉ. प्रदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शोभा ने किया। मौके पर डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Aug 13, 2026 - 18:41
जगजीवन महाविद्यालय में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0