जी.डी. पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया:-प्रधानाचार्य धर्म शाही

Mar 16, 2022 - 07:34

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के लखीबाग, मानपुर स्थित जी.डी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को होली महापर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं निदे॔शिका स्नेहा शाही की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर प्रधानाचार्य धर्म शाही ने उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली खुशियों एवं सौहार्द का त्यौहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार सभी की जिंदगी में नई रंग एवं तरंग लेकर आए। निदे॔शिका स्नेहा शाही ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से गिले-शिकवे भूलकर एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान करते हुए समाज के उत्थान प्रगति एवं विकास पर चर्चा की। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को मुकुट एवं अबीर लगाकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह की शान बढ़ाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0