ठेला पर ले जाते शव की खबर वायरल होने के बाद, जिला प्रशासन ने मुक्ति रथ का किया व्यवस्था

Jun 6, 2024 - 07:05
ठेला पर ले जाते शव की खबर वायरल होने के बाद, जिला प्रशासन ने मुक्ति रथ का किया व्यवस्था

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गया : शहर के टिकारी में कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित की मौत के बाद ठेला पर शव ले जाने की खबरों के बाद मची हड़कंप के बाद बुधवार को अनुमंडल अस्पताल को मुक्ति वाहन उपलब्ध करा दिया गया है। अब कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत मुक्ति वाहन से भेजे जाने की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने मुक्ति वाहन के साथ अस्पताल को एक और वाहन उपलब्ध कराया है। जो कोरोना जांच के दौरान संक्रमित पाए जाने की स्थिति में मरीज को होम आईसोलेशन में भेजने और आईसोलेशन से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज को घर भेजने के काम मे उपयोग किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0