दिवंगत कोरोना वाॅरियर पत्रकारों को कैंडल प्रज्ज्वलित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

May 1, 2021 - 06:04
दिवंगत कोरोना वाॅरियर पत्रकारों को कैंडल प्रज्ज्वलित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची। पत्रकारों के अखिल भारतीय संगठन “ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आज मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड-बिहार के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण का शिकार होकर दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई। इस क्रम में
झारखंड के रांची जिलांतर्गत मुरी-सिल्ली में एआइएसएम जेडब्लूए से जुड़े पत्रकारों ने दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर रमाकांत विश्वकर्मा, अरविंद कुमार पांडेय, प्रदीप दास, रौशन कुमार झा, प्रविन्द्र कुमार पांडेय, संदीप कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0