नागरिक अधिकार पार्टी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Jun 5, 2024 - 10:11
नागरिक अधिकार पार्टी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

रांची। नागरिक अधिकार पार्टी ने एचईसी परिसर स्थित आवासीय कार्यालय (सीडी-659/2) के समक्ष 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ध्वजारोहण किया। झंडोत्तोलन के बाद श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि काफी लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली। कई स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर सपूतों के बलिदान के बाद हमारा देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ। उन अमर शहीदों का बलिदान अविस्मरणीय है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर नागरिक अधिकार पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रांची नगर निगम वार्ड संख्या 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने महिला सफाईकर्मियों के बीच कोरोना से बचाव के मद्देनजर पीपीई किट का वितरण किया। मौके पर नीलमणि पाठक, राजू सिंह,जयशंकर सिंह,अंबुज कुमार, बृजेश कुमार,नीलू सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0