पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन

Jan 26, 2021 - 09:37
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एचईसी आवासीय परिसर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय (ई-39/3) में झंडोत्तोलन किया गया। एचईसी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व श्रमिक नेता योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र की गरिमा को बनाए रखना हम सब नागरिकों का कर्तव्य है। मौके पर सुनील सहाय, चंद्रदेव नारायण शुक्ला, कृपाशंकर श्रीवास्तव,रणविजय सिंह, विशाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिन्हा (प्रेसिडेंट), दीपक प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, अरुण मिश्रा (पप्पू), अभय कुमार, दयानंद यादव, बबलू, लखन, सोनू सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0