पूर्व विधायक दूती पाहन के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

पूर्व विधायक दूती पाहन के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने खिजरी के पूर्व विधायक दूती पाहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दूती पाहन एक राजनीतिक दल से जुड़ें रहने के बावजूद सभी समुदायों के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। जनप्रतिनिधि के रूप में स्वर्गीय पाहन सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति सतत प्रयासरत रहा करते थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री सहाय ने स्वर्गीय पाहन की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।