पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश रैली आयोजित

पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रोश रैली आयोजित

बोकारो: आज बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में बेतहाशा पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ मशाल जुलूस और आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जो बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होते हुए सेक्टर 4 का भ्रमण कर मुख्य मार्केट में पहुंचा। जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में उछाल हो रहा है। जिससे पूरी देश की जनता त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार देश को लूटने का काम कर रही है। झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव सह नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश चलाने में पूरी तरह से विफल है। कच्चे तेल की कीमतें हो या फिर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो, केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है कई देशों में तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपने अड़ियल रवैया के कारण देश की आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है। लगातार क्रूड ऑयल के दामों में विश्व बाजार में गिरावट हो रहा है। लेकिन हिंदुस्तान में कीमतें बढ़ती जा रही है। ओएनजीसी के माध्यम से घरेलू लागत के लिए देश में जो तेल आयात किया जाता था। उसमें भी करीब 50 फ़ीसदी की गिरावट आई है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ने ओएनजीसी के बजट में भी काफी कटौती की है। जिसके कारण घरेलू उत्पादन पर भी असर पड़ा है। इस तरह से बेतहाशा कीमतें बढ़ने पर सिर्फ और सिर्फ आम जनता पिस रही है। इसका बोझ आम जनता पर भारी पड़ रहा है। मौके पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद रजा , उमेश प्रसाद गुप्ता , अशोक श्रीवास्तव , सगीर अंसारी अब्दुल मन्नान , देवाशीष मंडल निजाम अंसारी , कमरुल अंसारी , सत्यनारायण मिश्रा , जितेंद्र सिंह , नीतू सिंह , कमल दुबे , कन्हैया पांडे , सात बाबू , शराफत अंसारी , परिंदा सिंह , जमील अख्तर , मासूम मुदस्सार , हसमत समेत कई लोग शामिल थे।