पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, हरित वातावरण से जल स्तर और पर्यावरण में होगा सुधार:- प्रकाश पटवा

Mar 21, 2022 - 07:38

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । व्यवसायिक प्रकोष्ठ जद (यू) पूर्व अध्यक्ष सह भारत सरकार दूरसंचार ( टेलीफोन) सलाहकार सदस्य प्रकाश राम पटवा ने बताया कि हमारे पुत्र रमेश कुमार एवं पुत्र वधू शालनी कुमारी के प्रथम पुत्र शिव प्रकाश का 10 वां जन्म दिवस पर पौधारोपन कर जन्मदिन मना। उन्होने बताया कि हमारे पोता शिव प्रकाश का जन्म 16 मार्च को हुआ था। जन्म से घर में खुशी हुआ एवं हरेक साल एक पौधारोपण करते है। उन्होने बताया कि हमारे पुत्र रमेश कुमार का 38वाॅ जन्मदिन 20 मार्च को मनाया। पुत्र रमेश कुमार एवं पोता शिव प्रकाश का जन्म दिन एक साथ हर्षोल्लास के साथ जन्मउत्सव धूमधाम से केक काटकर एवं पौधारोपण कर दोनों के जन्मदिन एक साथ सपरिवार मिलकर मनाया। श्री पटवा ने बताया लड़की हो या लड़का जन्म होने पर एवं शादी होने पर या अन्य खुशी में अपने-अपने घरों के आसपास या अपने घर में या छत पर, गमलों में एक पौधा अवश्य लगाएं। जल जीवन हरियाली के तहत सभी लोग पौधा रोपण के लिए संकल्पित है। हरित वातावरण से जल स्तर और पर्यावरण में सुधार होगा। जब तक जल है, तभी तक जीवन है। तभी तक मानव है, और तभी तब ही कोई जीव जंतु पृथ्वी पर है। अगर जल नष्ट होगा, तो हरियाली नष्ट हो जाएगा । और यह जीवन बचने वाला नहीं है। इसीलिए आप लोग भी ऐसे अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली के संदेश को बढ़ाइए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0