प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव अब्दुल वाहिद खान रामगढ़, हजारीबाग व चतरा के प्रभारी मनोनीत

अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता : वाहिद खान

Feb 19, 2021 - 04:34
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव अब्दुल वाहिद खान रामगढ़, हजारीबाग व चतरा के प्रभारी मनोनीत

रांची/चास : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव अब्दुल वाहिद खान को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए प्रदेश के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने रामगढ़, हजारीबाग एवं चतरा जिला का प्रभारी मनोनीत किया है। तीन जिलों के प्रभारी बनाए जाने पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। श्री खान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए काम करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों को मजबूती प्रदान कर अल्पसंख्यक मोर्चा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0