प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधेश्याम’ का पहला लुक हुआ रिलीज़

Jul 10, 2020 - 09:40
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधेश्याम’ का पहला लुक हुआ रिलीज़

दुनिया भर के प्रशंसक प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। राधेश्याम नामक यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस्ड किया गया है, आख़िरकार आज फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े का पहला लुक जारी कर दिया गया है।
फिल्म के पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े एक लैंड स्केप में लहरों के बीचों-बीच खड़े नज़र आ रहे है।
राधेश्याम बड़े बजट के साथ बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए हाल के दिनों में एक बहुत अच्छी खबर है.
टी-सीरीज़ से भूषण कुमार कहते है “ साहो के लिए प्रभास और यूवी क्रिएशन्स की टीम के साथ काम करना एक अनुभव था, हम एक बहुभाषी फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन का पता लगा सकते हैं और उसका विस्तार कर सकते हैं। हमारे घोषणा पोस्टर ने ही इस तरह का प्रोत्साहन दिया है। इस फर्स्ट लुक लॉन्च के साथ हम फिल्म में प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री की झलक दिखा रहे हैं और हम इंडस्ट्री के ही कुछ ऐसे लोगों को जानते है जो पहले से ही फिल्म के बारे में और अधिक जानने की जिज्ञासा दिखा रहे हैं। ”प्रभास स्टारर इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे शानदार कलाकार भी शामिल है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ‘राधेश्याम’ एक यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा संपादित।
गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत ‘राधेश्याम’, यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म को भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा प्रोड्यूस्ड किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0