बख्तियारपुर पहुंचे अनुमंडलाधिकारी ने सड़को पर चलाया रोको टोको अभियान, वाहन चालकों के विरुद्ध बरती सख्ती

Jun 6, 2024 - 07:05
बख्तियारपुर पहुंचे अनुमंडलाधिकारी ने सड़को पर चलाया रोको टोको अभियान, वाहन चालकों के विरुद्ध बरती सख्ती

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : बृहस्पतिवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार दल बल के साथ बख्तियारपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने न्यू बाईपास स्थित sh 106 और nh 30 के सड़को पर रोको टोको अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते तथा बेबजह सड़को पर चल रहे वाहन चालकों के विरूद्ध सख्ती बरतते हुए नजर आए। वहीं अनुमंडलाधिकारी ने bdo रविंद्र कुमार और थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा के साथ छोटे बड़े सभी वाहन चालकों से उनके वाहनों को रुकवा कर सड़को पर सफर का कारण और कागजातों को बारीकी से जांच किया। इस दौरान वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी और सफर का स्पष्ट जवाब नही मिलने पर डांट फटकार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0