बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, इरादतन हादसे का लगा आरोप।

जमीनी झगड़े में विवाद बढ़ने के बाद माँ और दो बेटे थाना जा रहे थे ।थाना जाने के क्रम मे पीछे से बोलेरो को चढ़ाकर राय बहादुर नामक ब्यक्ति के पुत्र ने घटना को अंजाम दिया ।

Jun 4, 2024 - 09:39
बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, इरादतन हादसे का लगा आरोप।

पलामु :

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अधमनिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जहां बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मां कलावती कुंवर, बेटे संजय उरांव और विनोद उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।सड़क हादसे के मामले में मृतक के परिजनों ने बोलेरो मालिक राय बहादुर सिंह पर इरादतन धक्का मारने का आरोप लगाया है।

ज़मीनी विवाद में हत्या करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार गांव में मृतक कलावती कुंवर और राय बहादूर सिंह के बीच भूमि विवाद था।जिसको लेकर सुबह भी मारपीट की घटना हुई थी।मारपीट में घायल हुए राय बहादुर सिंह भी बुरी तरह घायल हुआ है। बाद में बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई जिसमें कलावती कुंवर और उसके 2 बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में एसपी अजय लिंडा ने बताया की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ी के टक्कर के कारण तीनों की मौत हुई है। इसपर जांच चल रहा है की सड़क हादसा ईरादतन हुई है या भूलवस।फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।वहीं लेस्लीगंज एसडीपीओ अनूप बड़ाईक खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि जमीनी झगड़े में विवाद बढ़ने के बाद माँ और दो बेटे थाना जा रहे थे ।थाना जाने के क्रम मे पीछे से बोलेरो को चढ़ाकर राय बहादुर नामक ब्यक्ति के पुत्र ने घटना को अंजाम दिया ।जिसमें माँ और दो बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । कथित आरोपी घटना के बाद से फ़रार बताया जा रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0