भतीजे ने मौसी संग रचाई शादी

Apr 4, 2021 - 04:12
भतीजे ने मौसी संग रचाई शादी

चतरा के रक्सी गांव में हुआ एक अनोखा प्रेम विवाह जो चर्चा का विषय बन गया है। एक कलयुगी भतीजे ने अपनी मौसी से ही कर ली शादी । अब मामला यह आ गया कि शादी के बाद बेटा बाप की साढू बन गया और उस लड़के की माँ की बहन हुआ करती थी वही बहन बन गयी सास ।आपको बता दे कि रक्सी गांव निवासी सोनू राणा का प्रेम प्रसंग अपनी ही चचेरी मौसी के साथ एक वर्ष से चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार को हेरुआ नदी शिव मंदिर मे शादी रचा लिया । जैसे ही लोगो को सूचना मिली लोगो ने विरोध करना शुरू किया । वहाँ से किसी तरह से भागकर दोनो किसी शुभचिंतक के घर जहा छुपे ।
किसी तरह रात बिताने के बाद दोनो सदर थाना में आत्मसमर्पण किया । दोनो के बालिग होने के कारण स्थानीय पुलिस ने दोनों परिजनों को बुलाकर समझाया, पर लोगों ने दोनो केे शादी को मानने से इंकार कर दिया। परंतु दोनो प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े रहे ।ऐसे में दोनों के बालिग होने के कारण बहुत समझा बुझाकर दोनों के परिजनों के सहयोग से शादी कर दिया गया । दोनो पक्ष की उपस्थिति में एक बाउंड भरवाकर उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर घर भेज दिया गया । आपको बता दे की सोनू हैदराबाद मैं कोई प्राइवेट कंपनी में काम करता है । उसने कहा है कि जहाँ रहेंगे सोनी को साथ रखेंगे । दोनो की शादी की ख़बर के बाद गांव के लोगों ने कहा कि सोनू ने भोजपुरी गाना तोर माइयो जिंदाबाद तोर मौसियों जिन्दाबाद के गाने को चरितार्थ कर दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0