भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का गया में आगमन, कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

Mar 20, 2022 - 07:23
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का गया में आगमन, कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

गया । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का गया आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े बोधगया मंदिर में दर्शन करने के बाद महाबोधि होटल पहुंचे थे। फिर विष्णु पद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद विष्णु पद परिसर में फुटपाथी दुकानदार से कार्यकर्ता के साथ चाय लिया, उसके बाद महाबोधि होटल में कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जैसा की मालूम है कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा कोर कमेटी और विधान सभा कोर कमिटी की बैठक लेने के लिए बिहार प्रवास पर है। औरंगाबाद लोकसभा कोर कमिटी और औरंगाबाद लोकसभा में आनेवाले विधानसभाओं की कोर कमिटी की बैठक औरंगाबाद में किया गया। नालंदा और जहानाबाद की बैठक निर्धारित है। प्रवास कार्यक्रम के दौरान ही गया में रात्रि विश्राम हुआ। उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सह दीघा विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू, पूर्व सांसद हरी मांक्षी, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, अनिल स्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, कुमार सत्यशील, युगेश कुमार,अजय कुमार, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0