मजदूर दिवस पर मूरी में पत्रकारों ने मनाया काला दिवस
रांची. अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मुरी में पत्रकारों ने एक मई को काला दिवस के रूप में मनाया. इसके माध्यम से झारखंड सरकार को संदेश संप्रेषित किया गया कि जो पत्रकार करोना काल में शहीद हो गए हैं, उनके परिवार को मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी सरकार द्वारा दिया जाए. एआईएसएम जेडब्लूए के सदस्यों ने इसके पूर्व में शहीद पत्रकार साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन रखा गया. मौके पर पत्रकार प्रविंद पांडेय, दिनेश बनर्जी, रोशन झा, संदीप कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद थे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











