मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे तुषार कांति शीट

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बनाई विशिष्ट पहचान

Jun 9, 2020 - 10:12
मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे तुषार कांति शीट
  • रांची। निवारणपुर मुहल्ला निवासी लोकप्रिय समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीबों,बेघरों और बेसहारों की
    परेशानियों को देखते हुए वे गरीबों के बीच राहत सामग्री मुहैया कराते रहे। शहर के विभिन्न जगहों पर गरीबों को खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। इंसान तो इंसान, उन्होंने बेजुबान जानवरों को भी निवाला देने के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। लाॅकडाउन के दौरान सड़कों पर और गली-मोहल्लों में लावारिस घूमते कुत्ते, बकरियों, गाय और बैलों को वे निवाला देते रहे। बेजुबान जानवरों की कुलबुलाती अंतड़ियों का आर्तनाद सुनकर श्री शीट उन जानवरों को भोजन कराने में भी जुटे रहे। लाॅकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने में पूरे शिद्दत से जुटे रहे। वैश्विक आपदा के समय कोरोना के खिलाफ जंग में एक जांबाज योद्धा के रूप में श्री शीट अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। लाॅकडाउन में मानव सेवा के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय स्तर की संस्था पीस जस्टिस ह्यूमैनिटी एंड रिलीफ फाउंडेशन, संत सुरक्षा मिशन, सीएसआर टाइम्स एंड इंडियन एचीवर्स फोरम,सूर्यांश भारत मिशन ट्रस्ट, वाॅयस अगेंस्ट क्राईम एंड करप्शन, आॅल इंडिया ह्यूमन राइट्स सहित अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें कोरोना वॉरियर्स के सम्मान से नवाजा गया है। श्री शीट का मानना है कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। इससे सुखद अनुभूति होती है। दिल को सुकून मिलता है। उन्हें कोरोना योद्धा का सम्मान मिलने पर उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0