रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के निदेशक अनिरुद्ध सिंह “बैज आॅफ आॅनर” अवार्ड से सम्मानित

Dec 17, 2020 - 05:20
 30
रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के निदेशक अनिरुद्ध सिंह “बैज आॅफ आॅनर” अवार्ड से सम्मानित

रांची। राजधानी स्थित ख्यातिप्राप्त सुरक्षा एजेंसी “रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड” के निदेशक अनिरुद्ध सिंह को कोरोना संक्रमण काल के दौरान उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से बैज आॅफ आॅनर सम्मान से नवाजा गया है। इस संबंध में श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल में निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र को आवश्यक सेवा की श्रेणी में मान्यता दे कर इस क्ष्रेत्र की महत्ता को न केवल मान्यता दी गई, बल्कि इस क्षेत्र का सम्मान भी बढ़ाया है। कोरोना काल में निजी सुरक्षा कर्मियों एवं सुरक्षा एजेंसियों ने कोरोना योद्धा की भूमिका निभायी है। सम्पूर्ण देश में हर क्षेत्र में, चाहे वे उद्योग हों, उत्पादन हों, हॉस्पिटल हों या किसी अपार्टमेंट्स में डयूटी कर रहे हों , सर्वत्र अपनी जान खतरे में डाल कर हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा की। स्वयं भूखे प्यासे रह कर कर्मवीरों की तरह अपनी सेवा में डटे रहे। ऐसे ही कर्मवीरों की त्यागपूर्ण सेवा को भारत सरकार ने मान्यता प्रदान करते हुए देश के चुनिंदे एजेंसियों के मुखिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
झारखंड से रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को चुना गया। निदेशक अनिरुद्ध सिंह को दिल्ली में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए ” बैज ऑफ ऑनर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिरूद्ध सिंह को भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं उच्चपथ राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जीकृष्ण रेड्डी एवं विभाग के अपर सचिव विवेक भारद्वाज भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0