रोस्पा टावर में श्रीश्याम कंप्यूटर्स का शुभारंभ

Feb 26, 2021 - 07:07
रोस्पा टावर में श्रीश्याम कंप्यूटर्स का शुभारंभ

रांची। राजधानी के रोस्पा टावर (मेन रोड) में भू-तल (जी-15) पर अवस्थित श्रीश्याम कंप्यूटर्स का उद्घाटन समाजसेवी श्याम बाबू गोयल ने किया। इस संबंध में श्रीश्याम कंप्यूटर्स प्रतिष्ठान के व्यवस्थापक राकेश गोयल ने बताया कि यहां विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड कंप्यूटर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर एसेसरीज, नेटवर्क डिवाइसेज, सीसीटीवी कैमरा, केबल कनेक्टर इत्यादि की बिक्री व मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रमुख कंपनियों में डेल, एचपी, लेनेवो आदि ब्रांडेड कंपनियों के कंप्यूटर, लैपटॉप आदि उचित मूल्य पर ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर राकेश गोयल, मो.परवेज, अशोक करनाली, विकास, दीवान तौकिर खान, दीपक बागड़ी, अफरोज, इमरोज,मोती सिंह, फरहान अख्तर, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0