लव गांव में पिटाई से किशोर की मौत का आरोप, केस दर्ज
गया । जिला के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव में मारपीट में घायल किशोर की मौत इलाज के क्रम में पटना में हो गई। मृतक की पहचान लाव गांव के निवासी राजेश ठाकुर के 15 वर्षीय बड़े पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई। सूरज नौवीं वर्ग का छात्र था। किशोर की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों किशोर की मौत की वजह मारपीट को बताते हुए शव टिकारी - बेलागंज मुख्य मार्ग पर रखकर लाव गांव के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और टिकारी थाना के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार लाव पहुंचे। एसडीपीओ ने घटना की जानकारी ली। जांच कर उचित कार्रवाई की बात कहते हुए मृतक के परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजवाया। मामले में मृतक के पिता राजेश ठाकुर के आवेदन पर टिकारी थाने में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, लाव के धमेंद्र यादव से 20 दिन पहले राजेश ठाकुर का झगड़ा हुआ था। इसी कारण बीते 22 जुलाई को पुत्र सुरज कुमार का दोस्त घर पर आया। अपने साथ सुरज को पंचदेवता नदी के पास अपने मशीन पर ले गया। वहां सुरज के दोस्त के पिता धमेंद्र यादव समेत छह-सात आज्ञात लोगों ने सुरज के साथ मारपीट किया। सुरज के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंच कर राजेश अपने पुत्र को मगध मेडिकल अस्तपाल ले गया। बेहतर इलाज के लिए सुरज को पटना रेफर कर दिया गया, जहां सुरज की मौत हो गई। परिजनों ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









