लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मोतियाबिंद के 20 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन मंगलवार को

Jan 17, 2021 - 07:52
लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

रांची। लायंस क्लब ऑफ धुर्वा द्वारा रविवार को हटिया क्षेत्र अंतर्गत गिरजा टोली में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गिरजा टोली व आसपास के 50 गरीब लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 20 मरीजों मे मोतियाबिंद पाया गया। इस संबंध में लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी ने बताया कि इन सभी मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन लायंस क्लब द्वारा संचालित निरामया अस्पताल, कोकर में मंगलवार को किया जाएगा।
इस अवसर पर निरामया अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्स ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। शिविर के सफल आयोजन में मुकेश बर्मन, अरुण सिन्हा, सामाजिक संस्था स्तंभ और वाइज मैन क्लब के कुणाल सहित उनकी टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0