लोक सेवा समिति की बैठक में 30वीं वर्षगांठ अक्टूबर माह में

आयोजित करने का हुआ निर्णय, राष्ट्रीय सलाहकार समिति गठित

लोक सेवा समिति की बैठक में 30वीं वर्षगांठ अक्टूबर माह में


रांची। ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था “लोक सेवा समिति” की केंद्रीय समिति की बैठक राजधानी के मेन रोड स्थित एबीसी कंपलेक्स में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय सदस्य प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक शुरू होने से पहले समिति के केंद्रीय सदस्य स्व.डॉ.भुनेश्वर अनुज, महासचिव स्व.डॉ. गिरधारी राम गौंझू और केंद्रीय सदस्य रहे नईमुद्दीन मिर्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत शख्सियतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में समिति ने विभिन्न समाजिक मुद्दों पर चर्चा की। समिति की 30 वीं वर्षगांठ समारोह नई दिल्ली में भी अक्टूबर महीना मे आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
समारोह में विभूतियों को चयन समिति द्वारा चयनित कर (सर्वोच्च सम्मान) “झारखंड रत्न ” और विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो , जिसके लिए 15 सितंबर तक विभूतियों के प्रोफाइल बायोडाटा समिति के कार्यालय एबीसी कॉम्प्लेक्स, मैन रोड, रांची में या व्हाट्सएप नंबर 99 341 920 72 में भेजने का निर्देश दिया गया।
समारोह में “इंपैक्ट ऑफ कोविड-19 ऑन एजुकेशन” पर सेमिनार और प्रेरणा स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा।
लोक सेवा समिति की एक राष्ट्रीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। जिसमें
प्रो.सुरेश प्रसाद सिंह, कोरनेल्यूस मुर्मू, साहिबगंज, डॉ. टीएस सिद्दीकी, डॉ. जावेद रहमानी, रुखसाना परवीन, डायरेक्टर प्राइमरी, स्कूल, जामिया मिलिया , नई दिल्ली, मोहम्मद मुख्तार खान, आलोक मिचेरी, नई दिल्ली श्रीमती चित्रा दलाल, नई दिल्ली डॉक्टर सविता शर्मा, नई दिल्ली मोहम्मद फैसल, कोलकाता , मन्मथ राम गौंझू को नामित किया गया।
बैठक में कुछ नए सदस्यों को केंद्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इनमें
भारतीय प्रवासी इटली में रह रहे आलोक कुमार सिंह, रजिया बेगम, सैयद फराज अब्बास, शाहनाज खातून ,यासमीन लाल शामिल हैं।
मीडिया परभारी फिरोज जिलानी को नामित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया किओलिंपिक में झारखंड का नाम रौशन करने वाले विभूतियों का नाम भी झारखंड रत्न के लिए चयन समिति को नामित किया जायेगा।
बैठक में प्रो.सुरेश प्रसाद सिंह, मुसर्रत, डॉ. ललन कुमार , परमजीत सिंह चन्ना, मकसूद आलम ,फिरोज जिलानी, डॉ. राबिया बेगम, शाहनाज खातून ,यासमीन लाल मन्मथ राम गोंजू, परविंदर सिंह नामधारी, संगीता सिंह शामिल हुए।