वृद्धा आश्रम में बांटी गई सामग्री, लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान

Nov 20, 2021 - 11:20
वृद्धा आश्रम में बांटी गई सामग्री, लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । इनरव्हील गया सिटी एवं अखिल भारतीय मारवाडी महिला समिति ने वृद्धा आश्रम जा कर वृद्ध लोगो के साथ काफी समय व्यतीत किया। उनसे ढेर सारी बाते की और कई पुरानी बाते उनलोगों ने शेयर की। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अध्यक्षा स्वेता जैन ने बताया कि स्वेटर,मफलर,टोपी,और मोजा दिया ,जिसको ले कर वो बहुत खुशी जाहिर की।साथ में तिलकुट, सेव, दालमोट, बिस्किट, नारियल तेल इत्यादी सामग्री वितरित किया गया।उनलोगों का बहुत आशीर्वाद मिला।इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्षा गुंजन अग्रवाल ,अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति अध्यक्षा स्वेता जैन,निशा,मुक्ता,मलिका, श्रद्धा, शिखा, आशा,अनिता सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0