शैलेंद्र जयसवाल बंटी समेत अन्य को सम्मानित करेगा एआइएसएम जेडब्लूए

शैलेंद्र जयसवाल बंटी समेत अन्य को सम्मानित करेगा एआइएसएम जेडब्लूए

Mar 5, 2021 - 07:38
शैलेंद्र जयसवाल बंटी समेत अन्य को सम्मानित करेगा एआइएसएम जेडब्लूए

रांची। पत्रकारों की पीड़ा और समस्याओं को लेकर धरना व उपवास पर बैठे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र जयसवाल बंटी और अन्य पत्रकार संगठनों के पदधारियों को एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। श्री भाटिया ने कहा कि श्री बंटी ने जो प्रयास किया है, वह काबिले तारीफ है।
बताते चलें कि श्री बंटी झरिया प्रेस क्लब के सचिव और एआइएसएम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार हैं। वे पत्रकारहित के विषयों पर लगातार सक्रिय और संघर्षरत हैं। धरना,प्रदर्शन और उपवास में उन्होने न सिर्फ अग्रिम भूमिका निभाई, बल्कि पत्रकारों के सभी संगठनों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। जिसका परिणाम सकारात्मक होगा। धरना को सफल बनाने में कतरास प्रेस क्लब समेत अन्य संगठनों ने भी सराहनीय भूमिका अदा की। एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों को एकजुट करने और पत्रकार हित के लिए सामुहिक प्रयास करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0