श्रमिकों की समस्याओं से रूबरू हुए राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के अध्यक्ष

Jun 16, 2024 - 05:39
श्रमिकों की समस्याओं से रूबरू हुए राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के अध्यक्ष

रांची/डालटेनगंज। राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के अध्यक्ष व अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी बुधवार को डाल्टेनगंज में जिला के सभी प्रखंड के एसएफसी गोदाम के मजदूरों की समस्याओं से रूबरू हुए। श्रमिकों ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदारों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। सभी श्रमिक बैरिया चौक स्थित तिवारी कॉन्प्लेक्स में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। मंच संचालन प्रदेश के महामंत्री शंभू राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी मजदूरों ने अध्यक्ष के समक्ष डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित करने की शिकायत की। कई मजदूरों ने लिखित आवेदन दिए और उचित न्याय दिलाने की मांग की।
श्री सोनी ने सभी श्रमिकों को आश्वस्त किया कि मजदूरों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री योजना के तहत खाद्यान्न का उठाव हो रहा है, तब तक किसी तरह का कोई काम में बाधा न डालें , क्योंकि वह खाद्यान्न गरीब व असहाय लोगों पहुंचने के लिए है। इस संबंध में उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद संज्ञान नहीं लेते हैं तो अपना अधिकार लेने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगें। इस अवसर पर सोनू कुमार, रवि बहादुर पासवान, मनोज चौधरी,बाबूलाल कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार,रामनाथ पासवान, सरोज पासवान, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार,रामदास भुइयां, अजय सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0