समाजसेवी शांति सिंह ने गरीबों को खिलाया पुलाव-सब्जी

समाजसेवी शांति सिंह ने गरीबों को खिलाया पुलाव-सब्जी

रांची : तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में समाजसेवी शांति सिंह ने लगभग डेढ़ सौ गरीबों के बीच आज पुलाव-सब्जी का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद प्रतिदिन दोपहर में गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। गरीबों को भोजन कराने में समाजसेवी दिलबाग सिंह सहित अन्य लोग भी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा।