सामाजिक संगठन श्रीपरशुराम इंटरनेशनल बनाएगा पांच हजार सदस्य

सभी जिलों में मनोनीत किए जाएंगे जिलाध्यक्ष : प्रमोद सारस्वत

Mar 6, 2021 - 09:54
सामाजिक संगठन श्रीपरशुराम इंटरनेशनल बनाएगा पांच हजार सदस्य

रांची। श्री परशुराम इंटरनेशनल झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत की अध्यक्षता में हटिया स्थित होटल हर्ष रेजिडेंसी में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बैठक में उपस्थित कार्य समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी।
श्री सारस्वत ने कार्यसमिति से आग्रह किया कि सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए लोगों का नाम प्रदेश कार्यालय को भेजें।
उन्होंने जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर भी बल दिया। सदस्यता अभियान के माध्यम से मध्यमवर्गीय ब्राह्मण समाज को भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
संगठन विस्तार, मिलन समारोह और सशक्तिकरण की रूपरेखा पर भी चर्चा कर पूरे समाज को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया कि संगठन द्वारा मेघावी छात्रों को भी प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं की स्थिति में सुधार के साथ-साथ समाज की महिलाओं में स्वरोजगार से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे। इसका उद्देश्य ब्राह्मण समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचना है।
राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा एवं प्रदेश महिला मोर्चा पूरे राज्य में युवाओं को जोड़कर संस्था के माध्यम से गरीब ब्राह्मण मेघावी बच्चों को शिक्षा के लिए मदद कर सकते हैं। महिला मोर्चा द्वारा आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाना चाहिए।
प्रदेश में समर्पण सेवा देने वाले ब्राह्मणों को सम्मान समारोह पर प्रदेश ब्राह्मण विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाना बैठक में तय हुआ।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार से लोगों को अवगत कराया।
प्रदेश महामंत्री ज्ञानदेव झा ने भी समाज के ब्राह्मणों को एकजुट कर एक प्लेटफार्म पर लाने का लक्ष्य को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। इस अवसर पर मंत्री संजीव कुमार चौधरी,कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, टुन्नू उपाध्याय,अजय दुबे, रजनी कान्त चौबे, आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार दुबे , राम कुमार दुबे,सुनील कुमार मिश्रा,महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता पांडेय, महामंत्री संगीता दुबे,करुणा मिश्रा ,सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ज्ञानदेव झा ने किया ,स्वागत प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने व धन्यवाद प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0