सामाजिक संस्था प्रेरणा जागृति विकास मंच और नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग ने महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं के उत्थान के बिना सामाजिक विकास संभव नहीं: रानी कुमारी

Mar 8, 2021 - 11:12
सामाजिक संस्था प्रेरणा जागृति विकास मंच और नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग ने महिलाओं को किया सम्मानित

रांची। सामाजिक संस्था प्रेरणा जागृति विकास मंच और नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु एवं मध्यम महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष और लोकप्रिय समाजसेविका रानी कुमारी ने सुंदरनगर,हेहल में आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर रानी कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। महिलाओं के उत्थान के बिना सामाजिक विकास की परिकल्पना बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वयंसेवी संगठनों को आगे आने की जरूरत है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी, तो समाज भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में कुप्रथाएं काफी बाधक है। कुरीतियों को दूर करने की दिशा में हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। डायन-बिसाही प्रथा, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि की घटनाओं में कमी लाने के लिए और इसे नियंत्रित करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इससे हमारा समाज मजबूत होगा। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो हमारा समाज भी मजबूत होगा। इस अवसर पर लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़ी हुई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में उर्मिला देवी, सुनैना देवी, रूपा गुप्ता, कमला देवी, दिव्या श्रीवास्तव, गुड़िया, सृष्टि देवी, रंजू देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। इस अवसर पर प्रेरणा जागृति विकास मंच और नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की सदस्यगण उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0