आम बजट आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का प्रयास : तुषार कांति शीट

Feb 1, 2021 - 11:00
आम बजट आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का प्रयास : तुषार कांति शीट

रांची। केंद्र सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का प्रयास है। मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर काफी हद तक बजट खरा उतरा है। बजट में तीन लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं है।यह आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने का प्रयास है।सभी सेक्टरों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। इसमें देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिये जो प्रयास किए गए हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने के लिये जिस तरह की योजनाएं बनाई गई है, वह स्वागतयोग्य है। इस महामारी के दौरान यह बहुत महत्वपूर्ण और संतुलित बजट है। उन्होंने कहा कि आम बजट में देश के हर वर्ग के नागरिकों का ध्यान रखा गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और हमारा देश विकास पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0