उद्यमियों-व्यापारियों के हितों का संरक्षण सर्वोपरि: रामाशंकर प्रसाद

Jan 17, 2021 - 07:39
उद्यमियों-व्यापारियों के हितों का संरक्षण सर्वोपरि: रामाशंकर प्रसाद

रांची। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता जाने-माने समाजसेवी रामा शंकर प्रसाद ने कहा है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों व्यापारियों के हितों का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, व्यापार हित, उद्योग हित और जनहित में संगठन द्वारा सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में जल्द ही संगठन का झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार किया जाएगा। उद्यमियों,व्यवसायियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े उद्यमियों के अलावा छोटे व मंझोले स्तर के व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए विशेष रूप से संगठन प्रयासरत रहेगी। लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना और ग्रामीण स्तर पर उद्योग- व्यापार संवर्द्धन की दिशा में भी संगठन द्वारा सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा शीघ्र ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0