एनसीसी शिविर के छठे दिन कैडेटों ने सीखे अनुशासन और नेतृत्व के गुर

गया जी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया जी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेटों को नैतिक एवं प्रेरणात्मक व्याख्यान दिया गया। इसके साथ ही रैंक समारोह, भाषण प्रतियोगिता तथा सेक्शन फॉर्मेशन प्रदर्शन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया जी के कमान अधिकारी कर्नल भूपेष पठानियाँ ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कैडेटों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। रैंक समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को रैंक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कैडेटों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सेक्शन फॉर्मेशन प्रदर्शन के माध्यम से कैडेटों ने सामूहिक अनुशासन, तालमेल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार एकदेव थापा, सीएचएम देवराज, हवलदार जगदीश, हवलदार नील प्रसाद गुरुंग, हवलदार अभय पाठक, सीएचएम राम किशोर, हवलदार देशपाल, हवलदार सुरेंद्र, हवलदार प्रभात कुमार तिवारी, हवलदार पवन, हवलदार वीरेंद्र सहित सिविल स्टाफ के हेड क्लर्क उमेश कुमार, संतोष कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, धीरज कुमार, मिंटू कुमार, चालक रघुनाथ चंदेल, चालक गौरी शंकर, धर्मेंद्र, रामदहिन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Aug 23, 2026 - 18:06
एनसीसी शिविर के छठे दिन कैडेटों ने सीखे अनुशासन और नेतृत्व के गुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0