एसबीआई की एसएमईसी शाखा द्वारा आदिम जाति सेवा मंडल और बीएसवी स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण

पेड़-पौधे हमारी जीवन-धारा के मुख्य अंग : राजेश सिन्हा

एसबीआई की एसएमईसी शाखा द्वारा आदिम जाति सेवा मंडल और बीएसवी स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार (पांच जून) को राजधानी के निवारणपुर स्थित आदिम जाति सेवा मंडल और बह्मचारी संघ विद्यापीठ (बीएसवी स्कूल) परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की एसएमईसी शाखा की ओर से पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। मुख्य रूप से आम,अमरूद, लीची,जामुन, बेल, नीम, आंवला आदि लगाए गए।
इस मौके पर एसबीआई के एसएमईसी शाखा के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्राणियों के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जीवनधारा के मुख्य अंग हैं। पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन कर हम अपने जीवन को स्वस्थ और स्वच्छ बनाए रखने में सफल होते हैं। उन्होंने अपने संदेश में लोगों से पौधरोपण को बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर एसबीआई एसएमईसी शाखा के मुख्य प्रबंधक समीर कुमार दास, पवन लाल, आलोक शर्मा, संदीप कुमार,आदिम जाति सेवा मंडल के सुपरिंटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, सचिव विकास कुमार सिन्हा, श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट सहित अन्य उपस्थित थे।