गया :अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर घरों में रखने वालों को 5 मई तक वापस करने का निर्देश

क्रिटिकल और गंभीर मरीज के दस बेड पर एक अटेंडेंट रखने का दिया गया प्रस्ताव

Jun 6, 2024 - 06:40
गया :अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर घरों में रखने वालों को 5 मई तक वापस करने का निर्देश

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गया : ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में रविवार कोविड-19 से सम्बंधित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से
एएनएमएमसीएच में कोरोना से संबंधित केवल गंभीर एवं क्रिटिकल मरीज को ही करे भर्ती, शेष कम गंभीर मरीजो को ज़िले के अन्य 7 डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर में भर्ती करने का निदेश दिया गया। एएनएमएमसीएच में गंभीर एवं क्रिटिकल मरीजो के लिए 10 बेड पर 1 वार्ड अटेंडेंट का प्रस्ताव दिया गया ताकि इन मरीजो की देख भाल और अच्छे तरीके से की जा सके। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में कन्टेनमेंट जोन पर प्रभावी कार्रवाई, प्रतिबंध लगाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक करने का निदेश दिया। डीएम ने अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर घरों में रखने वालों को 5 मई तक वापस करने का निर्देश दिया, अन्यथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा एएनएमएमसीएच पर कार्य दबाव कम करने के उद्देश्य से प्रभारी अधीक्षक को निदेश दिया गया कि जो क्रिटिकल एवं गंभीर मरीज हैं, उन्हें ही भर्ती ले ताकि उनकी चिकित्सा अच्छी तरह हो सके। कम गंभीर वाले मरीज के लिए ज़िले में 7 डीसीएचसी में भर्ती करने को कहा। डीसीएचसी के संबंध में आवश्यक जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631-2222253/2222259 पर प्राप्त की जा सकती है। साथ ही गया जिला में कोविड 19 टोल फ्री नंबर 18003456613 पर भी संपर्क कर डीसीएचसी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, सहायक समाहर्त्ता, अधीक्षक, प्राचार्य एएनएमएमसीएच, नजारत उप समाहर्त्ता, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम स्वास्थ्य, वरीय उप समाहर्त्तागण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0