स्वच्छता के साथ हरियाली भी जरूरी, पौधारोपण से बनेगा गयाजी स्वच्छ और हरा-भरा- मेयर वीरेंद्र कुमार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाए पौधे

गयाजी। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत मंगलवार को गया नगर निगम कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार सहित पार्षदों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि स्वच्छता केवल सड़कों और गलियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए हरियाली भी आवश्यक है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पौधारोपण का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता के साथ शहर को हरा-भरा बनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि स्वच्छ शहर के साथ हरित शहर का निर्माण भी नगर निगम की प्राथमिकता है। पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निगम कार्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार पौधारोपण कर हरियाली विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित होकर शहर के वातावरण को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें।इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर उर्फ शिशु सहित नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Sep 22, 2026 - 20:08
स्वच्छता के साथ हरियाली भी जरूरी, पौधारोपण से बनेगा गयाजी स्वच्छ और हरा-भरा- मेयर वीरेंद्र कुमार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाए पौधे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0