डीएम से छात्रा ने कहा- सर, नाश्ते में पोहा नहीं, रोटी चाहिए; केजीबी में छात्राओं ने बताईं समस्याएं
शेखपुरा: जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबी) में मंगलवार को छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, नाश्ता और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेना और उनका समाधान करना था।
शेखपुरा:- जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबी) में मंगलवार को छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, नाश्ता और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेना और उनका समाधान करना था।
इसी क्रम में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने केजीबी बेलछी पहुंचकर छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान 10 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुमारी ने बेबाकी से अपनी और साथी छात्राओं की समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। स्नेहा ने कहा, “सर, स्कूल के नाश्ते में पोहा मिलता है, उसकी जगह रोटी की व्यवस्था करा दीजिए।” छात्रा की बात सुनकर जिलाधिकारी ने उसकी मांग को गंभीरता से लिया।
संवाद के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में संस्कृत शिक्षक के नहीं होने की समस्या भी जिलाधिकारी के सामने रखी। इसके अलावा अधिकारियों ने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ छात्रावास में मिलने वाले भोजन, नाश्ता, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
महीने के चौथे मंगलवार को निर्धारित रूटीन के तहत जिले के सभी छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलग-अलग विद्यालयों में विभिन्न पदाधिकारियों ने छात्राओं के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित स्तर पर देखा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह छात्रा संवाद के माध्यम से प्रशासन ने छात्राओं को अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



